पोहा रेसिपी (बनाने की विधि) poha recipe kanda batata poha

पोहा रेसिपी (Poha Recipe) पोहा भारत के लोकप्रिय नाश्तों में से एक है और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा गुजरात जैसे राज्यों में इसे खास तौर पर पसंद किया जाता है। पोहा चूड़ा या चपटा चावल (Flattened Rice) से बनता है, जो आसानी से पचने वाला और हेल्दी रेसिपी होता है। इसकी खासियत है कि यह काम समय में बन जाता है स्वादिष्ट होता है और पेट भरने वाला भी है। इस रेसिपी में पोहा बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि बताई गई है

poha-recipe-kanda-batata-poha

तैयारी का समय    10 मिनट
पकाने का समय    10 मिनट
कुल समय    20 मिनट
कितने लोगों के लिए    4 सदस्य

पोहा रेसिपी आवश्यक सामग्री (Ingredients for Poha recipe)
  • 1 -कप चूड़ा या पोहा (चिवड़ा)
  • 1 -मध्यम साइज का प्याज़ (बारीक चोप किया हुआ)
  • 2 -हरी मिर्च (बारीक़ चोप क्या हुआ)
  • 1 -आलू छोटा आकार काटा हुआ (वैकल्पिक)
  • 2 -टेबलस्पून मूंगफली दाना
  • 8 -10 करी के पत्ते
  • - छोटा आकर का नींबू
  • 2 -टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ चोप किया हुआ

 पोहा को तड़के लगाने के लिए सामग्री:-

  • 2 -टेबलस्पून सरसो का तेल
  • 1 /2 -सरसो या राई का दाने
  • 1 /2 -हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 -टेबलस्पून चीनी वैकल्पिक है

पोहा बनाने की विधि (Poha banane ki Bidhi Step-by-Step)

एक छलनी में पोहा ले।

 

 पोहा को अच्छे से एक छलनी में डाल कर धो ले और हलके हाथो से एक कटोरी में निकल लें।

5 से 6 मिनट तक पोहा को ऐसे ही छोड़ दें ताकि पोहा फूल जाए और अतिरिक्त पानी बहार निकल जाए।

 

 पोहा को तड़का लगाने के लिए ऐसे तैयार करें :-

एक कड़ाही में सरसो तेल गरम करें, राई, करी पत्ते, हरी मिर्च डालें और चटकने दें। 


पोहे को डाल कर ऊपर से मुगफली डाल दें।
 

प्याज और आलू वाला पोहा बनाने की विधि:-

  1. एक या दो प्याज काट कर कड़ाही में हल्का गुलाबी होने तक ही भुने।
  2. आलू डालकर हल्का नरम होने तक पकायें।
  3. अब धोया हुआ पोहा डाल कर स्वाद अनुसार हल्दी और नमक डालें।
  4. धीरे धीरे सब को मिलाएं ताकि पोहा टूटें ना।
  5. अब गैस का फलेम बंद कर लें, ऊपर से एक नींबू काट कर डालें और थोड़ी हरा धनिया डालें।
  6. अगर आप मिठास के लिए हल्की चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।

poha-recipe-kanda-batata-poha

पोहा को परोसने के तरीके (Serving Suggestion)

गरमा गरम पोहे को हल्की ताजा धनिया और हरी मिर्च के साथ अच्छे से सजाकर परोस सकतें । पोहे के साथ अदरक वाली चाय या हल्की मीठी दही के साथ भी खाया जा सकता है।

बेहतर पोहा बनाने का टिप्स (Tips for Perfect Poha)

  • पोहा को धोते समय उसे ज़्यादा देर तक ना भिगोएँ नहीं तो वह चिपचिपा होकर ख़राब हो सकता हैं।
  • मूंगफली के दाने को क्रिस्पी बनाने के लिए पहले उसे तेल में फ्राई कर लें और फिर पोहे में बाद में मिलाएँ।
  • पोहे में नींबू का रस हमेशा परोसने समय ही डालें नहीं तो पोहा का रंग बदल सकता है। 
  • मुगफली को पहले ही भुन ले और एक कटोरी में निकाल ले। फिर पोहे के ऊपर से मिलाये इसे मुगफली में क्रिस्पिनेस रहता है। 

निष्कर्ष (Conclusion) :-

पोहा एक हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता है। कम सामग्री और कम समय में तैयार होने के कारण यह व्यस्त सुबह के लिए अच्छा विकल्प है। ऊपर बताई गई विधि से आप घर पर स्वादिष्ट और नरम पोहा आसानी से बना सकते हैं। पोहे की खासियत है कि यह साधारण सामग्रियों से तैयार होने बाला भारतीय नास्ता है जो व्यस्त समय में सुबह के लिए एकदम बेहतर है। पोहा एक हल्का नाश्ता है और इसे सब्जियों, मूंगफली और नींबू के साथ संतुलित तरीके से तैयार किया जा सकता है।


Read More- 

Read More-

पोहा रेसिपी - Poha Recipe
SHREE KITCHEN
✍️ रेसिपी द्वारा: Kundan Sharma

पोहा रेसिपी (Poha Recipe)

स्वादिष्ट, हल्का और झटपट बनने वाला भारतीय नाश्ता
↓ रेसिपी पर जाएँ
तैयारी का समय 10 मिनट
पकाने का समय 10 मिनट
कुल समय 20 मिनट
सर्विंग 4 लोग
कोर्स Breakfast
व्यंजन Indian

🥣 पोहा रेसिपी की आवश्यक सामग्री

  • 1 कप चूड़ा या पोहा (चिवड़ा)
  • 1 मध्यम आकार का प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा आलू, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ (वैकल्पिक)
  • 2 टेबलस्पून मूंगफली के दाने
  • 8–10 करी पत्ते
  • 1 छोटा नींबू
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

🌿 पोहा में तड़का लगाने की सामग्री

  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल
  • ½ टेबलस्पून सरसों या राई के दाने
  • ½ टेबलस्पून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ टेबलस्पून चीनी (वैकल्पिक)

👨‍🍳 पोहा बनाने की विधि

  1. पोहा को एक छलनी में डालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद हल्के हाथों से पानी निकालकर पोहा को एक कटोरी में रखें।
  2. धोए हुए पोहा को लगभग 5–6 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए और अतिरिक्त पानी निकल जाए।
  3. एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और उसमें राई डालकर चटकने दें।
  4. अब करी पत्ते, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर लगभग 1–2 मिनट तक भूनें।
  5. बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  6. अगर आप आलू डालना चाहते हैं तो कटे हुए आलू डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं।
  7. अब धोया हुआ पोहा कड़ाही में डालें। इसके ऊपर हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें।
  8. पोहा को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं।
  9. अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो ½ टेबलस्पून चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  10. अब गैस बंद कर दें। ऊपर से नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
  11. सभी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाएं और गरमा-गरम पोहा परोसें।

💡 बेहतर पोहा बनाने के आसान टिप्स

  • पोहा को ज्यादा देर तक पानी में न भिगोएं, वरना वह चिपचिपा हो सकता है।
  • मूंगफली को पहले तेल में अच्छी तरह भूनने से वह ज्यादा क्रिस्पी बनती है।
  • पोहा मिलाते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें ताकि पोहा टूटे नहीं।
  • नींबू का रस गैस बंद करने के बाद या परोसते समय डालना बेहतर रहता है।

🍽️ पोहा को परोसने का तरीका

गरमा-गरम पोहे को ताजा हरे धनिए और हरी मिर्च से सजाकर परोसें। पोहा के साथ अदरक वाली चाय या हल्की मीठी दही भी परोसी जा सकती है।

🥗 अनुमानित पोषण जानकारी

पोषक तत्व लगभग मात्रा*
कैलोरी (Calories) 230 kcal
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) 34 g
प्रोटीन (Protein) 5 g
वसा (Fat) 8 g
फाइबर (Fiber) 3 g
शुगर (Sugar) 2 g
सोडियम (Sodium) 300 mg

*पोषण संबंधी जानकारी अनुमानित है और इस्तेमाल की गई सामग्री, ब्रांड तथा मात्रा के अनुसार बदल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post