Matar Paneer Recipe in Hindi: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर (आसान विधि)

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर (आसान विधि) 

हेलो दोस्तों मेरा ब्लॉग में स्वागत है। आज आप लोग को रेस्टोरेंट बाला स्वाद में घर पर ही मटर पनीर बनाना सिखाएंगे, कभी कभी ऐसा लगता है कि जैसे ही सप्ताह में है या अचानक कोई मेहमान आ जाते हैं, नॉनवेज के अलावे सबसे पहले 'पनीर' बनाने का ही ख्याल आता है? हम भारतीय घरों में या अन्य देशों में भी पनीर का एक खास स्थान है, और खासकर जब मटर पनीर की बात आती है, तो मुँह में पानी आ ही जाता है। लेकिन ये दिकत होती है की मटर पनीर बनाये कैसे तो आज हम इसका हल इस ब्लॉग में देखतें है। 
हम अक्सर सोचते हैं कि घर पर वैसी रिच और क्रीमी ग्रेवी और रेस्टोरेंट जैसा टमटर पनीर क्यों नहीं बन पाती, जैसी रेस्टोरेंट में मिलती है? हम वही मसाले इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी हमारी डिश में वह स्वाद नहीं आ पाता। एक प्रोफेशनल होममेकर के तौर पर, आज मैं आपके साथ रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर बनाने के वे सीक्रेट्स शेयर करने जा रही हूँ, जिनसे आपकी डिश एकदम परफेक्ट बनेगी और वही स्वाद में । अब आपको किसी महंगे रेस्टोरेंट में जा कर अपनी जेब ढीली करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए, सीधे अपनी किचन में चलते हैं और यह मज़ेदार डिश बनाते हैं।

matar-paneer-recipe-in-hindi-restaurant-style

 यह रेसिपी क्यों बनाएं? (Why Make This Recipe?)

  • रेस्टोरेंट जैसा असली स्वाद: इसमें हमने काजू और ताजे मसालों का जो बेस तैयार किया है, वही आपको बिल्कुल ढाबे या रेस्टोरेंट वाली स्वाद (फीलिंग) देगी।
  • शुद्धता और सफाई: हमें घर पर बनी सब्जी में इस्तेमाल होने वाले तेल या (रिफ़िने) और मसालों की शुद्धता पर हमारा पूरा का पूरा नियंत्रण होता है। पर ढाबे या रेस्टोरेंट में कौन सी तेल इस्तेमाल होता है हमें तो पता भी नहीं होता है।  
  • बजट के अनुकूल: रेस्टोरेंट में एक प्लेट मटर पनीर की कीमत में आप घर पर पूरे परिवार के लिए भरपेट सब्जी बना सकते हैं।
  • कस्टमाइज़ेशन: आप अपने परिवार के हिसाब से स्वाद के अनुसार तीखापन या मलाई की मात्रा मसलों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

रेसिपी बनाने हेतु जरुरी सामान एवं समय:-

विवरणसमय/मात्रा
आवश्यक बर्तनएक कड़ाही (भारी तले वाली), मिक्सर ग्राइंडर, स्पैचुला
तैयारी का समय15 मिनट
पकाने का समय30 मिनट
कुल समय45 मिनट
कितने लोगों के लिए4 सदस्य


सामग्री (Ingredients)

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर की ग्रेवी तैयार करने के लिए हमें सामग्रियों को दो अलग अलग हिस्सों में बांटना होगा।

ग्रेवी का पेस्ट बनाने के लिए सामग्री:-

सामग्रीमात्रा
प्याज (रफ चॉप किए हुए)2 मध्यम आकार के
टमाटर (लाल और पके हुए)3 बड़े आकार के
लहसुन की कलियां5-6
अदरक1 इंच का टुकड़ा
काजू8-10 (गर्म पानी में भीगे हुए)
तेल1 बड़ा चम्मच

मटर पनीर के लिए मसलों का सूची:-

सामग्रीमात्रा
पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)250 ग्राम
हरी मटर (ताजी या फ्रोजन)1 कप
तेल या घी2 बड़े चम्मच
जीरा1 छोटा चम्मच
तेजपत्ता1
दालचीनी1 छोटा टुकड़ा
हरी इलायची2
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर1.5 छोटा चम्मच (रंग के लिए)
हल्दी पाउडर1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला1/2 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी1 बड़ा चम्मच
ताजी मलाई या फ्रेश क्रीम2 बड़े चम्मच
नमकस्वादानुसार 
हरा धनिया (बारीक कटा)गार्निशिंग के लिए

स्टेप-बाय-स्टेप विधि (Step-by-Step Instructions)

अब हम मटर पनीर बनाने की पूरी विधि विस्तार से हर स्टेप को ध्यान से फॉलो करें। तभी आपकी रेसिप में वो स्वाद निखरेगा।

स्टेप 1: पनीर को फ्राई करना (वैकल्पिक)

matar-paneer-recipe-in-hindi-restaurant-style

  1. अगर आप चाहें तो पनीर बिना फ्राई के भी बना सकतें हैं।
  2. एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें।
  3. पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें।
  4. तले हुए पनीर को तुरंत एक बाउल में हल्के गर्म पानी (जिसमें थोड़ा नमक मिला हो) में डालकर रख दें। इससे पनीर स्पंजी और सॉफ्ट बना रहेगा।

स्टेप 2: ग्रेवी का बेस (पेस्ट) तैयार करना

matar-paneer-recipe-in-hindi-restaurant-style
 

  1. कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ अदरक और लहसुन डालकर 1 मिनट तक भूनें।
  2. अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक (लगभग 3-4 मिनट) पकाएं।
  3. कटे हुए टमाटर और भीगे हुए काजू डाल दें। साथ ही थोड़ा सा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी गल जाएं।
  4. ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं जब तक कि टमाटर बिल्कुल नरम और मैशी न हो जाएं।
  5. गैस बंद करें और इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
  6. ठंडा होने के बाद, मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें।

स्टेप 3: मसाले भूनना और ग्रेवी बनाना

matar-paneer-recipe-in-hindi-restaurant-style
 

  1. उसी गर्म कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल या घी गरम करें।
  2. गरम तेल में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और हरी इलायची डालें। मसाले जब चटकने लगें, तो गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें।
  3. धीमी आंच पर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें (ध्यान रहे मसाले जले नहीं)। तुरंत तैयार की हुई प्याज-टमाटर की प्यूरी डाल दें और अच्छी तरह मिला लें।
  4. अब धनिया पाउडर डालें। इस मसाले को तब तक भूनें जब तक कि किनारों से तेल न अलग होने लगे। (यह सबसे अहम स्टेप है, इसमें 8-10 मिनट लग सकते हैं)।

स्टेप 4: मटर और पनीर मिलाना

 

  1. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाने के बाद, इसमें ताजी या फ्रोजन मटर डालें। अगर ताजी मटर ले रहे हैं, तो उसे थोड़ा उबलने दें (लगभग 5 मिनट ढककर पकाएं)।
  2. आप ग्रेवी की कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से सेट करने के लिए 1 से 1.5 कप गर्म पानी डालें और उबाल आने दें।
  3. अब पानी से निकालकर पनीर के टुकड़े ग्रेवी में डाल दें, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  4. ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें ताकि पनीर में मसालों का स्वाद अंदर तक चला जाए।

स्टेप 5: अंतिम प्रक्रिया (Final Touch):-  

matar-paneer-recipe-in-hindi-restaurant-style

  1. अब इसमें गरम मसाला और हाथों से क्रश करके कसूरी मेथी डालें।
  2. ग्रेवी में रिचनेस लाने के लिए फेंट कर ताजी मलाई (या क्रीम) मिला दें।
  3. फिर एक मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
  4. ऐसे सजाने के लिए ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपका शानदार रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर तैयार है!

बेहतरीन टिप्स (Pro Tips for Perfect Matar Paneer)

  • मसाला भूनना: ग्रेवी का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि आपने मसाला कितनी अच्छी तरह भुना है। आप मसाला भूनते समय गैस का फलेम मीडियम ही रखें और तेल मसालों अलग होने तक भुनतें रहें।
  • गर्म पानी का इस्तेमाल: हाँ ये बात ध्यान रखें की ग्रेवी में हमेशा उबला हुआ या गर्म पानी डालें। ठंडा पानी डालने से कुकिंग प्रोसेस रुक जाता है और मटर पनीर का स्वाद थोड़ा फीका पड़ सकता है।
  • कश्मीरी लाल मिर्च: रेस्टोरेंट जैसा लाल रंग बिना किसी आर्टिफिशियल कलर के चाहिए, तो तेल में सीधे कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
  • चीनी का चुटकी भर उपयोग: अगर टमाटर ज्यादा खट्टे हैं, तो ग्रेवी में 1/2 छोटा चम्मच चीनी मिला दें। यह खटास को बैलेंस करेगी और स्वाद बढ़ाएगी।

आम गलतियाँ और उनसे बचने के तरीके (Common Mistakes)

  • पनीर का रबर जैसा होना: आप पनीर या ग्रेवी को ज्यादा देर तक ना पकायें इससे आपका पनीर चिमड़ा (chewy) हो जाता है। तले हुए पनीर को हल्का गुनगुने पानी में जरूर भिगोएं।
  • ग्रेवी का कड़वा होना: अगर आप प्याज को बहुत ज्यादा काला होने तक भून देंगे या सूखे मसाले (हल्दी/मिर्च) तेज आंच पर डालेंगे, तो वे जल जाएंगे और ग्रेवी कड़वी हो जाएगी।
  • टमाटर का कच्चापन: अगर आपका टमाटर पूरी तरह नहीं पका या गले हैं तो आप उसमे पानी नहीं डालें, नहीं तो तो ग्रेवी में कच्चापन का स्वाद आएगा।

विभिन्न Variations

  • ढाबा स्टाइल मटर पनीर: मलाई और काजू को छोड़ दें, थोड़ा ज्यादा लहसुन और साबुत मसाले इस्तेमाल करें। ग्रेवी थोड़ी पतली और तीखी रखें।
  • जैन मटर पनीर: अगर आप इस रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के बनाना है तो आप केवल टमाटर, अदरक, काजू और मगज (खरबूजे के बीज) का पेस्ट बनाकर ग्रेवी तैयार कर सकतें हैं।
  • आलू मटर पनीर: अगर घर में सदस्य ज्यादा हैं, तो ग्रेवी में तले हुए आलू के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)

आप यह रेस्टुरेंट बाली मटर पनीर की रेसिपी को बटर नान, गार्लिक नान, जीरा राइस, या लच्छा पराठा के साथ परोस सकतें है बेहतरीन लगती है। साथ में सिरके वाले प्याज और पापड़ परोसें, आपको किसी रेस्टोरेंट की याद नहीं आएगी।

स्टोर करने का तरीका (Storage Tips)

बची हुई मटर पनीर को फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिनों तक सुरक्षित स्टोर किया जा सकता है।

दोबारा गर्म करने का तरीका (Reheating)

जब आप गर्म करने के लिए फ्रिज से निकालेंगे तो ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी रहेगी। पैन में डालकर गर्म करते समय इसमें थोड़ा सा गर्म दूध या पानी मिला लें। इसे बहुत तेज आंच पर न उबालें, नहीं तो पनीर टूट सकता है और जल भी सकता है। 

पोषण संबंधी जानकारी (Nutrition Information)

निचे दी गई जानकारी अपने अंदाजे से बताया गया है, आप जो रेसिपी में इस्तेमाल करेंगे उस सामग्री की मात्रा, वजन पर निर्भर करती है।

  • कैलोरी (Calories): 310 kcal
  • प्रोटीन (Protein): 11g
  • फैट (Fat): 24g
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbs): 14g
  • फाइबर (Fiber): 3g 

निष्कर्ष (Conclusion)

हमें उम्मीद है कि आपको हमारी Matar Paneer Recipe in Hindi आपको जरूर पसंद आई होगी। अब आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा खाना बिना को डर या कोई दिक्कत के बनाना सकतें है; जरूरत है तो बस सही जानकारी, तकनीक और थोड़े से लगन की। खाना बनाना को रॉकेट साइंस नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए रूचि होनी चाहिए। बस अब इस वीकेंड इस रेसिपी को आप जरूर ट्राई करें और अपने परिवार को सरप्राइज दें। अगर आपको हमारी यह रेसिपी बाली ब्लॉग मददगार लगी हो, तो कृपया नीचे कमेंट करके अपना अनुभव शेयर करें स और अपने दोस्तों को भी जरूर भेजें। आपके विचार मुझे और भी बेहतरीन रेसिपीज लिखने के लिए प्रेरित करेगा।

FAQ ?

Q1. फ्रोजन मटर इस्तेमाल करें या ताजी?

आप दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ताजी मटर को पकाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, जबकि फ्रोजन मटर पहले से ही हल्की उबली हुई होती है और जल्दी पक जाती है।

Q2. पनीर को सॉफ्ट कैसे रखें?

पनीर को फ्राई करने के बाद हमेशा नमक वाले हल्के गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो कर रखें।

Q3. क्या काजू के बिना भी ग्रेवी बन सकती है?

हाँ बिल्कुल! अगर काजू नहीं है, तो आप खरबूजे के बीज (मगज) या मूंगफली के दानों को भिगोकर उनका पेस्ट बना सकते हैं।

Q4. वीगन मटर पनीर कैसे बनाएं?

वीगन विकल्प के लिए डेयरी वाले पनीर की जगह टोफू (Tofu) का इस्तेमाल करें। क्रीम की जगह कोकोनट क्रीम लें और घी की जगह कुकिंग ऑयल का प्रयोग करें।

Q5. मेरी ग्रेवी में रेस्टोरेंट जैसा लाल रंग क्यों नहीं आता?

रेस्टोरेंट जैसा रंग लाने के लिए तेल में सबसे पहले कश्मीरी लाल मिर्च डालें और टमाटर अच्छी क्वालिटी (लाल रंग के हाइब्रिड टमाटर) के लें।

Q6. क्या मैं इसमें दही मिला सकती हूँ?

हाँ, अगर आप टमाटर कम डाल रहे हैं, तो ग्रेवी भूनते समय 2 चम्मच फेंटा हुआ ताजा (कम खट्टा) दही डाल सकते हैं।

Q7. क्या पनीर को फ्राई करना जरूरी है?

नहीं, यह पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भर करता है। आप कच्चा पनीर भी ग्रेवी में डाल सकते हैं, वह भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।

Q8. ग्रेवी को गाढ़ा कैसे करें?

काजू और टमाटर का पेस्ट ग्रेवी को प्राकृतिक रूप से गाढ़ा करता है। फिर भी अगर ग्रेवी पतली लगे, तो थोड़ा सा पनीर कद्दूकस करके मिला दें।

Explore More 

शाही पनीर रेसिपी: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार और स्वादिष्ट सब्ज़ी
व्रत वाली पनीर की सब्ज़ी बनाने की आसान विधि | Paneer Vrat Recipe in Hindi 

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर
SHREE KITCHEN
✍️ रेसिपी द्वारा: Kundan Sharma

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा गाढ़ा और मखमली मटर पनीर
↓ रेसिपी पर जाएँ
तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 30 मिनट
कुल समय 45 मिनट
सर्विंग 4 लोग
कोर्स मुख्य व्यंजन
व्यंजन भारतीय

🥘 मुख्य सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 1 कप हरी मटर (ताजी या फ्रोजन)
  • 2 मध्यम प्याज (बारीक कटा या पेस्ट)
  • 3 टमाटर + 8-10 काजू (पेस्ट बना लें)
  • 2 बड़े चम्मच देसी घी या तेल
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 तेजपत्ता, 1 दालचीनी
  • 1.5 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला और 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच ताजी मलाई या क्रीम
  • नमक स्वादानुसार

👨‍🍳 बनाने की विधि

  • सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें और गुनगुने नमक वाले पानी में भिगो दें।
  • एक कड़ाही में घी गरम करें, उसमें जीरा, तेजपत्ता और दालचीनी डालें।
  • बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 मिनट भूनें।
  • अब आंच धीमी करें और हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
  • तैयार टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
  • अब मटर डालें और 2 मिनट भूनें। फिर 1.5 कप गर्म पानी और नमक डालें।
  • जब ग्रेवी उबलने लगे, तो पनीर के टुकड़े डालें और ढककर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी और क्रीम डालकर मिलाएं।
  • बारीक कटा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम परोसें।

💡 खास टिप्स

  • ग्रेवी में हमेशा **गर्म पानी** का ही इस्तेमाल करें, इससे स्वाद बना रहता है।
  • टमाटर के साथ काजू पीसने से ग्रेवी में रेस्टोरेंट जैसी 'रिचनेस' आती है।
  • मसाला भूनते समय तेल अलग होने तक का इंतज़ार जरूर करें।

🥗 पोषण जानकारी (अनुमानित)

पोषक तत्वमात्रा (प्रति सर्विंग)
कैलोरी310 kcal
प्रोटीन11 g
कार्बोहाइड्रेट14 g
वसा24 g
   *पोषण संबंधी जानकारी अनुमानित है और सामग्री तथा मात्रा के अनुसार बदल सकती है।




Post a Comment

Previous Post Next Post