ढाबा स्टाइल पनीर करी रेसिपी (Dhaba Style Paneer Curry in Hindi)

हेलो दोस्तों मेरा ब्लॉग में स्वागत है! आज हम आप लोग को 'ढाबे वाला' स्वाद और टेक्सचर जैसी पनीर करी बनाने के बारे में बताएँगे। क्या आप जब भी कभी हाईवे से गुजरते हैं तो यह तो याद जरूर आती है, कि कास चारपाई पर बैठकर तंदूरी रोटी के साथ मसालेदार और खुशबूदार ढाबा स्टाइल पनीर करी खाने का मज़ा लेते चलें, पर ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। पर जब हम कभी घर पर पनीर बनाते हैं,तो वह 'ढाबे वाला' स्वाद और टेक्सचर नहीं आ पाता। 
एक अनुभवी होम शेफ के जैसे ही-आज मैं आपके साथ वह सीक्रेट रेसिपी साझा करने जा रही हूँ, जिससे आपकी पनीर करी बिल्कुल हाईवे वाले ढाबे जैसी बनेगी। इसमें हम कुछ खास मसालों और एक सीक्रेट सामग्री (बेसन) का इस्तेमाल करेंगे जो ग्रेवी को एकदम परफेक्ट ढाबे जैसी बनाएगा। तो चलिए अब हम बिना किसी देरी के रसोई में चलते हैं और बनाते हैं वह गाढ़ी, दानेदार ग्रेवी और उसमें लिपटे हुए पनीर के मुलायम टुकड़े पनीर करी का लाजवाब रेसिपी को और खाने का मजा लेंगे।

dhaba-style-paneer-curry-recipe-hindi
 

यह रेसिपी खास क्यों है?

  • असली स्वाद: यह रेसिपी आपको बिल्कुल असली (पारंपरिक) ढाबे वाला चटपटा और स्मोकी (धुएँ) बाली स्वाद देगी।
  • आसान सामग्री: इसके रेसिपी के लिए आपको किसी फैंसी क्रीम या काजू पेस्ट की जरूरत नहीं है, पड़ेगी सारी सामग्री आपकी रसोई/किचन में आसानी से मिल जाएगी।
  • परफेक्ट दावत: घर पर मेहमान आ रहे हों या कोई खास मौका हो, यह डिश मेन्यू की शान बढ़ा देगी।
  • स्वास्थ्यवर्धक: घर में यह डिश बनाने के फायदे है कि साफ-सुथरे तेल और ताजे मसालों मिलेगी जिससे यह डिश बाहर के खाने से कहीं ज्यादा सुरक्षित और पौष्टिक होगी।

सामग्री (Ingredients)

यहाँ दी गई सामग्री से आप बेहतरीन स्वाद वाली करी तैयार कर सकते हैं।

सामग्री का नाममात्रा
पनीर (ताजा और चौकोर कटा हुआ)400 ग्राम
प्याज (बारीक कटा हुआ)3 बड़े आकार के
टमाटर (कद्दूकस किया हुआ या प्यूरी)3 बड़े आकार के
अदरक-लहसुन का पेस्ट2 चम्मच (टीस्पून)
हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)2-3
सीक्रेट: भुना हुआ बेसन1 बड़ा चम्मच (टेबलस्पून)
ताजी दही (फेंटी हुई)आधा कप (100 ml)
धनिया पाउडर2 चम्मच (टीस्पून)
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर1.5 चम्मच (टीस्पून)
हल्दी पाउडरआधा चम्मच (टीस्पून)
गरम मसाला1 चम्मच (टीस्पून)
कसूरी मेथी (भुनी हुई)1 बड़ा चम्मच
जीरा1 चम्मच (टीस्पून)
तेजपत्ता1-2
लौंग, इलायची, दालचीनी (साबुत मसाले)2-3 लौंग, 2 इलायची, 1 इंच दालचीनी
नमकस्वादानुसार
सरसों का तेल या घी4 बड़े चम्मच (टेबलस्पून)
हरा धनिया (सजावट के लिए)2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)

आवश्यक बर्तन

  • एक भारी तले वाली कड़ाही (लोहे या नॉन-स्टिक)
  • करछुल (Spatula)
  • चॉपिंग बोर्ड और चाकू
  • मसाले मिलाने के लिए छोटी कटोरी

बनाने में लगने बाला समय-  

तैयारी का समय (Prep Time)- 15 मिनट

पकाने का समय (Cook Time)- 30 मिनट

कुल समय (Total Time)- 45 मिनट

कितने लोगों के लिए (Servings)- 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त


स्टेप-बाय-स्टेप विधि (Step-by-Step Instructions)

स्टेप 1: पनीर को तैयार करना (Secret for Soft Paneer)

 

ढाबे वाले पनीर की खासियत उसका नरम होना है। 

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

भूनने के तुरंत बाद पनीर को हल्के गर्म पानी (जिसमें चुटकी भर नमक हो) में 10 मिनट के लिए डाल दें। 

इससे पनीर स्पंजी और सुपर सॉफ्ट रहेगा।

स्टेप 2: तड़का लगाना (Tempering)

 

अब एक भारी तले वाली कड़ाही में सरसों का तेल डालें। 

उसे अच्छी तरह धुआं उठने तक गरम करें (ताकि तेल का कच्चापन निकल जाए)।

गैस धीमी करें और इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, छोटी इलायची और दालचीनी डालें।

मसालों के चटकने की खुशबू आने तक कुछ सेकंड भूनें।

स्टेप 3: प्याज भूनना (The Base of Dhaba Gravy)

 

अब बारीक कटा हुआ प्याज कड़ाही में डालें।
 
ढाबा जैसी ग्रेवी का असली राज प्याज को अच्छे से भुनाई करने में ही है।
 

प्याज को मध्यम आँच पर तब तक भूनें जब तक वह गहरे भूरे (Dark Brown) रंग का न हो जाए।

इसमें लगभग 8 से 10 मिनट भूनते रहें।

स्टेप 4: अदरक-लहसुन और बेसन (The Binding Agent)

 

अब प्याज भुन जाने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, 2 मिनट तक भूनें।

अब वह सीक्रेट सामग्री यानी 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें और इसे 1-2 मिनट तक प्याज के साथ ही भूनें।

बेसन ग्रेवी को पानी छोड़ने से रोकेगा और एक बेहतरीन दानेदार टेक्सचर देगा।

स्टेप 5: सूखे मसाले और टमाटर

 

अब हम आँच धीमी करें और हल्दी, धनिया पाउडर, और कश्मीरी लाल मिर्च डालें।

मसालों को थोड़ी देर तक भूनें और तुरंत बारीक़ किए हुए टमाटर डाल दें।

साथ ही नमक भी डाल दें ताकि टमाटर जल्दी और आसानी से पकें जाये।

स्टेप 6: दही मिलाना (Adding Yogurt)

 

जब टमाटर तेल छोड़ने लगें, तब गैस बंद कर दें या एकदम धीमी कर दें।

अब फेंटी हुई दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे ना।

3-4 मिनट तक पकाएं जब तक कि तेल मसाले से पूरी तरह अलग न होने लगे।

स्टेप 7: ग्रेवी तैयार करना

 

अब जरूरत के अनुसार 1 से 1.5 कप गर्म पानी डालें (ठंडा पानी बिल्कुल न डालें)। ग्रेवी में उबाल आने दें।

स्टेप 8: पनीर और फाइनल टच

 

पानी से निकालकर पनीर के टुकड़े ग्रेवी में डालें।

ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी अपने हाथों से क्रश करके डालें।

कड़ाही को ढक दें और 5 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें ताकि पनीर सारे मसालों का स्वाद सोख ले।

स्टेप 9: गार्निशिंग

अब आप गैस बंद करें और ताजे कटे हुए हरे धनिये से सजाएं। आपकी गर्मा-गर्म, मसालेदार ढाबा स्टाइल पनीर करी बन कर रेडी है। 

बेहतरीन टिप्स और ट्रिक (Tips and Trick's for Best Results)

  • सरसों का तेल: असली ढाबा स्टाइल स्वाद के लिए रिफाइंड तेल से बचे उसकी जगह आप हमेशा सरसों के तेल (Mustard Oil) का ही इस्तेमाल करें।
  • गर्म पानी का प्रयोग: ग्रेवी बनाते समय हमेशा उबला हुआ या गर्म पानी डालें। ठंडे पानी से कुकिंग प्रोसेस रुक जाती है और स्वाद बिगड़ जाता है।
  • बेसन की भूमिका: बेसन न सिर्फ ग्रेवी को गाढ़ा करता है, बल्कि यह मसालों को आपस में बाँधकर एक 'लसदार' ढाबा टेक्सचर देता है।

रेसिपी बनातें समय आम गलतियाँ और उनसे बचने के तरीके

  • प्याज को कच्चा छोड़ना: अगर आपका प्याज ठीक से भुन कर ब्राउन नहीं हुआ, तो ग्रेवी मीठी लगेगी। प्याज को डार्क ब्राउन होने तक भूनें।
  • पनीर को ज्यादा भूनना: पनीर को बहुत ज्यादा तलने से वह (रबर जैसा) हो सकता है। इसे बस हल्का सा किनारों पर कलर आने तक ही फ्राई करें।
  • दही का फट जाना: दही हमेशा ताजी लें, उसे अच्छे से फेंट लें और डालते समय गैस की आँच बिल्कुल धीमी रखें और लगातार चलाएं।

विभिन्न Variations (रेसिपी में बदलाव)

अगर आप इस रेसिपी में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आप ये बदलाव कर सकते हैं:

  • पनीर मटर ढाबा स्टाइल: ग्रेवी में उबाल आते समय आधा कप उबले हुए हरे मटर डाल दें।
  • ढाबा कड़ाही पनीर: प्याज और शिमला मिर्च के बड़े टुकड़ों को हल्का भूनकर ग्रेवी में मिला लें।
  • मशरूम पनीर करी: पनीर के साथ-साथ भुने हुए मशरूम के टुकड़े मिला लें।

परोसने के सुझाव (Serving Suggestions)

इस लजीज ढाबा स्टाइल पनीर करी को आप इन चीज़ों के साथ परोस सकते हैं:

  • बटर नान या गार्लिक नान
  • तंदूरी रोटी या मिस्सी रोटी
  • जीरा राइस या मटर पुलाव
  • साथ में सिरके वाले प्याज और पुदीने की चटनी देना न भूलें!

स्टोर करने का तरीका (How to Store)

बची हुई पनीर करी को पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर इसे एक एयरटाइट कंटेनर में बंद करके फ्रिज में रख दें। यह 2 से 3 दिनों तक बिल्कुल ताजी और स्वादिष्ट रहेगी।

दोबारा गर्म करने का तरीका (How to Reheat)

फ्रिज से निकालकर इसे 10 मिनट बाहर रहने दें। फिर एक पैन में डालें, 2-3 चम्मच गर्म पानी मिलाएं और धीमी आँच पर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं। आप इसे माइक्रोवेव में भी 2 मिनट के लिए गर्म कर सकते हैं।

पोषण संबंधी जानकारी (Nutritional Information)

(यह एक अनुमानित जानकारी है, प्रति सर्विंग)

  • कैलोरी (Calories): 320 kcal
  • प्रोटीन (Protein): 16g
  • फैट (Fat): 24g
  • कार्बोहाइड्रेट (Carbs): 12g
  • फाइबर (Fiber): 3g

पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ढाबा स्टाइल ग्रेवी का रंग इतना लाल कैसे होता है?

उत्तर: ढाबे वाले रंग के लिए देगी मिर्च या कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, जो तीखा कम होता है लेकिन रंग बहुत शानदार देता है।

Q2. क्या मैं बिना प्याज और लहसुन के ढाबा स्टाइल पनीर बना सकती हूँ?

उत्तर: हाँ, आप प्याज-लहसुन को छोड़कर टमाटर, अदरक, हरी मिर्च की प्यूरी और काजू पेस्ट का इस्तेमाल करके इसे सात्विक रूप में बना सकते हैं।

Q3. मेरा पनीर हमेशा रबर जैसा क्यों हो जाता है?

उत्तर: पनीर को ज्यादा पकाने या तलने से वह सख्त हो जाता है। हमेशा पनीर को हल्का फ्राई करके गर्म पानी में भिगो दें।

Q4. क्या बेसन डालना बहुत जरूरी है?

उत्तर: जी हाँ, ढाबे वाले टेक्सचर और ग्रेवी को बाँधने (binding) के लिए 1 चम्मच भुना हुआ बेसन बहुत जरूरी है।

Q5. अगर दही खट्टी हो तो क्या करें?

उत्तर: अगर दही खट्टी है तो उसकी मात्रा कम कर दें या खट्टापन बैलेंस करने के लिए आधा चम्मच चीनी या थोड़ी सी फ्रेश मलाई मिला लें।

Q6. क्या मैं सरसों के तेल की जगह मक्खन इस्तेमाल कर सकता हूँ?

उत्तर: सरसों के तेल से पारंपरिक तीखा स्वाद आता है, लेकिन आप अपनी पसंद के अनुसार घी, मक्खन या रिफाइंड तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

Q7. ढाबा स्टाइल और रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर में क्या अंतर है?

उत्तर: रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी मखमली, मीठी और काजू-क्रीम बेस्ड होती है, जबकि ढाबा स्टाइल ग्रेवी मसालेदार, चटपटी, दानेदार और कम क्रीम वाली होती है।

Q8. ग्रेवी ज्यादा पतली हो जाए तो क्या करें?

उत्तर: अगर पानी ज्यादा हो गया है, तो ग्रेवी को बिना ढक्कन के तेज आँच पर 5-7 मिनट उबलने दें, वह अपने आप गाढ़ी हो जाएगी।


निष्कर्ष (Conclusion)

मुझे अब यकीन है कि आपको यह ढाबा स्टाइल बाली पनीर करी (Dhaba Style Paneer Curry) रेसिपी काफी पसंद आई होगी। जब भी आप इसे घर पर बनाएंगे, तो इसकी वही ढाबे बाली खुशबू से पूरा घर महक उठेगा और खाने वाले उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे। यह रेसिपी उन दिनों के लिए एकदम सही है जब आपको कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो।
मेरा सलाह यही होगा की इसे अपने घर पर एक बार जरूर ट्राई करें और अपने अनुभव मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं और अपने दोस्तों परिवार में जरूर शेयर करें। अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हों, तो वे भी आप पूछ या बता सकते हैं। मेरे साथ खाने-खिलाने का यह सफर यूँ ही चलता रहे। 

Explore More 

शाही पनीर रेसिपी | घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार शाही पनीर

रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर (आसान विधि)

पनीर बटर मसाला रेसिपी | रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर बनाने की आसान विधि 

व्रत वाली पनीर की सब्ज़ी बनाने की आसान विधि 

 

ढाबा स्टाइल पनीर करी रेसिपी
SHREE KITCHEN
✍️ रेसिपी द्वारा: Kundan Sharma

ढाबा स्टाइल पनीर करी

घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार और स्वादिष्ट पनीर करी
↓ रेसिपी पर जाएँ
तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 25 मिनट
कुल समय 40 मिनट
सर्विंग 3–4 लोग
कोर्स मुख्य व्यंजन
व्यंजन भारतीय

🥘 सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1 मध्यम प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 मध्यम टमाटर, बारीक कटे हुए
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • ½ कप दही
  • 1 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया

👨‍🍳 ढाबा स्टाइल पनीर करी बनाने की विधि

  1. सबसे पहले पनीर को मध्यम आकार के चौकोर टुकड़ों में काट लें। अगर पनीर थोड़ा सख्त है तो उसे कुछ मिनट गुनगुने पानी में रख सकते हैं।
  2. एक कड़ाही में तेल और देसी घी गर्म करें। इसमें जीरा और तेज पत्ता डालें।
  3. अब बारीक कटा प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
  4. अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर लगभग 30 सेकंड भूनें।
  5. कटे हुए टमाटर डालें और टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
  6. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें।
  7. मसालों को अच्छी तरह भूनें। यदि मसाला कड़ाही में चिपकने लगे तो थोड़ा पानी डालकर पकाएं।
  8. दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें। गैस धीमी करके दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
  9. अब लगभग 1 कप पानी डालकर ग्रेवी को मध्यम आंच पर पकाएं। जब मसाले से तेल अलग दिखाई देने लगे तो समझें कि ग्रेवी तैयार है।
  10. पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
  11. ढककर धीमी आंच पर लगभग 4–5 मिनट पकाएं ताकि पनीर में मसाले का स्वाद अच्छी तरह आ जाए।
  12. अब गरम मसाला और हाथों से मसलकर कसूरी मेथी डालें।
  13. गैस बंद करें और ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें।

💡 बेहतरीन रेसिपी टिप्स

  • ढाबे जैसा स्वाद पाने के लिए थोड़ा देसी घी जरूर इस्तेमाल करें।
  • मसाले को अच्छी तरह भूनना इस करी के स्वाद के लिए बहुत जरूरी है।
  • दही डालते समय गैस धीमी रखें और लगातार चलाते रहें।
  • पनीर को बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना वह सख्त हो सकता है।
  • कसूरी मेथी को हाथों से मसलकर डालने से खुशबू और स्वाद बेहतर आता है।

🍽️ परोसने का सुझाव

ढाबा स्टाइल पनीर करी को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, बटर नान, लच्छा पराठा, जीरा राइस या सादे बासमती चावल के साथ परोसें।

🥗 अनुमानित पोषण जानकारी

पोषक तत्व लगभग मात्रा*
कैलोरी 320 kcal
प्रोटीन 15 g
कार्बोहाइड्रेट 12 g
वसा 23 g

*पोषण संबंधी जानकारी अनुमानित है और इस्तेमाल की गई सामग्री तथा मात्रा के अनुसार बदल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post