कड़ाही पनीर रेसिपी (Kadai Paneer Recipe in Hindi)

कड़ाही पनीर रेसिपी (Kadai Paneer Recipe) एक बहुत ही भारत की लोकप्रिय पंजाबी रेसिपी है जिसे खासतौर पर भारतीय रेस्टोरेंट और ढाबों में काफी मांग होती है और लोग इसे बड़े मजे से खातें हैं। कड़ाही पनीर रेसिपी नाम "कड़ाही" इसलिए पड़ा क्योंकि इसे खास कड़ाही में बनाया जाता है। सामग्रियाँ इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और पिसे हुए कड़ाही मसाले आदि का बेहतरीन स्वाद मिलता है। और यह रेसिपी खास तोर पे पार्टी, त्योहार या डिनर के लिए बनाया जाता हैं, इसे बटर नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है। आइये हम इस लेख में कड़ाही पनीर बनाने की आसान विधि (Kadai Paneer Recipe) के बारे में सिखातें हैं।

kadai-paneer-gravy-recipe 
तैयारी का समय:15 मिनट
पकाने का समय: 20 मिनट
सर्विंग्स: 3-4 लोग

कड़ाही पनीर के लिए सामग्री (Ingredients):

    पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
    शिमला मिर्च – 1 (लंबी कटी हुई)
    प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
    टमाटर – 3 (प्यूरी या बारीक कटे हुए)
    हरी मिर्च – 2 (लंबाई में कटी हुई)
    अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
    मक्खन या शुद्ध घी – 2 बड़े चम्मच
    सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    क्रीम या मलाई – 2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक)
    हरा धनिया – बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

स्पेशल कड़ाही मसाला सामग्री:

    साबुत धनिया के बीज – 2 बड़े चम्मच
   साबुत लाल मिर्च – 3-4
   जीरा – 1 छोटा चम्मच
   काली मिर्च – 6-7 दाने
   बड़ी इलायची – 1

अन्य पिसे मसाले:

    हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
   कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
   गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
   कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच (हाथ से क्रश की हुई)

कड़ाही पनीर रेसिपी बनाने की विधि -Step by Step Method :-

Step 1: कड़ाही मसाला तैयार करें 

kadai-paneer-gravy-recipe

एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें साबुत धनिया, लाल मिर्च, जीरा, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालकर 2 मिनट तक सूखा भून लें। ठंडा होने पर इसे मिक्सी में दरदरा (coarse) पीस लें।

Step 2: ग्रेवी तैयार करें 
kadai-paneer-gravy-recipe

 कड़ाही में तेल और मक्खन गर्म करें। इसमें बारीक कटे प्याज डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें। जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें तैयार किया हुआ कड़ाही मसाला मिलाएं।

Step 3: सब्जियां और पनीर मिलाएं 

kadai-paneer-gravy-recipe

अब ग्रेवी में कटी हुई शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें (ताकि शिमला मिर्च का क्रंच बना रहे)। इसके बाद पनीर क्यूब्स और आधा कप पानी डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। ढककर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दें

Step 4: फाइनल टच

kadai-paneer-gravy-recipe
 

आखिर में गरम मसाला, कसूरी मेथी और क्रीम डालें। 1 मिनट धीमी आंच पर चलाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से ताज़ा हरा धनिया डालें।ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर उतर लें। आपका कड़ाही पनीर रेसिपी तैयार है।
 
kadai paneer gravy recipe

सर्विंग टिप्स (Serving Suggestions): 

गरमा-गरम कड़ाही पनीर को बटर नान, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।

स्वादिष्ट कड़ाही पनीर के लिए जरूरी टिप्स:

  • ताज़ा मसाला: बाजार के रेडीमेड मसाले की जगह घर पर भुना हुआ दरदरा मसाला ही इस्तेमाल करें।
  • शिमला मिर्च: शिमला मिर्च को ज्यादा न गलाएं, उसका क्रंची स्वाद ही इस डिश की जान है।
  • पनीर: अगर पनीर सख्त हो, तो इस्तेमाल करने से पहले 5 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें।

निष्कर्ष  Conclusion :-

कड़ाही पनीर एक मसालेदार, खुशबूदार और स्वादिष्ट रेसिपी है आप अपने घर पर ही आसानी से बना सकते है। खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाला कड़ाही मसाला इस रेसिपी को अनोखा स्वाद देता है। खास तोर पे पार्टी, त्योहार या मेहमानों की दावत के लिए बनाया जाता हैं, यह रेसिपी हर मौके पर हिट रहती है। इसे बटर नान, तंदूरी रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है। 

FAQ :-

Q1: कड़ाही पनीर और पनीर बटर मसाला में क्या फर्क है?
उतर - कड़ाही पनीर मसालेदार और ड्राय-ग्रेवी वाली डिश है जबकि पनीर बटर मसाला क्रीमी और मीठे स्वाद वाली होती है।
Q2: क्या कड़ाही मसाला मार्केट से खरीद सकते हैं?
उतर -हाँ, लेकिन घर का बना मसाला ज्यादा ताज़ा और स्वादिष्ट होता है।
Q3: कड़ाही पनीर में क्रीम ज़रूरी है क्या?
उतर - नहीं, यह ऑप्शनल है। क्रीम डालने से डिश और भी रिच और क्रीमी हो जाती है।
Q4: पनीर को नरम रखने का तरीका क्या है?
उतर - पनीर को काटकर 10 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें, इससे वह सॉफ्ट और मुलायम रहेगा।
Q5: क्या इसे पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है?
उतर - हाँ, ग्रेवी पहले से बना सकते हैं, पर पनीर और शिमला मिर्च सर्व करने से 5 मिनट पहले डालें।
 
Explore More- 
 
 

कड़ाही पनीर रेसिपी - रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाही पनीर
SHREE KITCHEN
✍️ रेसिपी द्वारा: Kundan Sharma

कड़ाही पनीर रेसिपी

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट और ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट कड़ाही पनीर
↓ रेसिपी पर जाएँ
तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 20 मिनट
कुल समय 35 मिनट
सर्विंग 3–4 लोग
कोर्स Main Course
व्यंजन North Indian

🥘 कड़ाही पनीर की सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर, क्यूब्स में कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च, लंबी कटी हुई
  • 2 मध्यम प्याज, बारीक कटे हुए
  • 3 टमाटर, प्यूरी या बारीक कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च, लंबाई में कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन या शुद्ध घी
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम या मलाई (वैकल्पिक)
  • हरा धनिया, सजाने के लिए

🌶️ स्पेशल कड़ाही मसाला

  • 2 बड़े चम्मच साबुत धनिया
  • 3–4 साबुत लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 6–7 काली मिर्च के दाने
  • 1 बड़ी इलायची

🧂 अन्य मसाले

  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, हाथ से क्रश की हुई

👨‍🍳 कड़ाही पनीर बनाने की विधि

  1. एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें साबुत धनिया, लाल मिर्च, जीरा, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालकर लगभग 2 मिनट तक सूखा भून लें।
  2. भुने हुए मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। आपका खुशबूदार कड़ाही मसाला तैयार है।
  3. अब कड़ाही में सरसों का तेल और मक्खन या घी गर्म करें। बारीक कटे प्याज डालकर हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  4. अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर लगभग 1 मिनट तक भूनें, जब तक इसकी कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए।
  5. अब टमाटर की प्यूरी, हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाले से तेल अलग होने लगे।
  6. अब तैयार किया हुआ दरदरा कड़ाही मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  7. कटी हुई शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2–3 मिनट तक भूनें। शिमला मिर्च को ज्यादा न पकाएं ताकि उसका हल्का क्रंच बना रहे।
  8. अब पनीर के क्यूब्स और लगभग आधा कप पानी डालें। हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं।
  9. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर लगभग 4–5 मिनट तक पकाएं।
  10. अब गरम मसाला और हाथ से क्रश की हुई कसूरी मेथी डालें।
  11. अगर आपको कड़ाही पनीर ज्यादा रिच और क्रीमी पसंद है, तो 2 बड़े चम्मच क्रीम या मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  12. लगभग 1 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें।
  13. गरमा-गरम रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाही पनीर तैयार है।

💡 स्वादिष्ट कड़ाही पनीर के लिए जरूरी टिप्स

  • रेडीमेड मसाले की जगह घर पर भुना हुआ दरदरा कड़ाही मसाला इस्तेमाल करें। इससे स्वाद और खुशबू काफी बेहतर आती है।
  • शिमला मिर्च को ज्यादा न पकाएं। हल्का क्रंच कड़ाही पनीर का स्वाद बढ़ाता है।
  • अगर पनीर थोड़ा सख्त है, तो इसे 5 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर रखें। इससे पनीर नरम हो जाएगा।
  • पनीर डालने के बाद ग्रेवी को बहुत देर तक न पकाएं, वरना पनीर सख्त हो सकता है।
  • कड़ाही मसाले को बहुत बारीक न पीसें। दरदरा मसाला ही इस रेसिपी को खास स्वाद देता है।

🍽️ परोसने का सुझाव

गरमा-गरम कड़ाही पनीर को बटर नान, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या तवा रोटी के साथ परोसें। आप इसे जीरा राइस या साधारण बासमती चावल के साथ भी परोस सकते हैं।

🥗 अनुमानित पोषण जानकारी

पोषक तत्व लगभग मात्रा*
कैलोरी 320 kcal
प्रोटीन 14 g
कार्बोहाइड्रेट 12 g
वसा 25 g
फाइबर 3 g

*पोषण संबंधी जानकारी अनुमानित है। वास्तविक मात्रा इस्तेमाल की गई सामग्री, ब्रांड और सर्विंग के अनुसार अलग हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post