Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पोहा रेसिपी (बनाने की विधि) poha recipe kanda batata poha

पोहा रेसिपी (बनाने की विधि) Poha Recipe भारत के सबसे लोकप्रिय हल्के और पौष्टिक नाश्तों में से एक है, जो खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में यह बहुत पसंद किया जाता है, और लगभग भारत के सभी राज्य  में बनाया जाता है। यह चूड़ा या चपटा चावल (Flattened Rice) से बनता है, जो आसानी से पचने वाला और हेल्दी रेसिपी होता है। इसकी खासियत है कि यह काम समय में बन जाता है स्वादिष्ट होता है और पेट भरने वाला भी है। इस रेसिपी को बनाये के लिए स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।

poha recipe kanda batata poha

पोहा रेसिपी (बनाने की विधि) Poha Recipe in hindi

पोहा रेसिपी आवश्यक सामग्री (Ingredients for Poha recipe)

  • 1 -कप चूड़ा या पोहा (चिवड़ा)
  • 1 -मध्यम साइज का प्याज़ (बारीक चोप किया हुआ)
  • 2 -हरी मिर्च (बारीक़ चोप क्या हुआ)
  • 1 -आलू छोटा आकार काटा हुआ (वैकल्पिक)
  • 2 -टेबलस्पून मूंगफली दाना
  • 8 -10 करी के पत्ते
  • - छोटा आकर का नींबू
  • 2 -टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ चोप किया हुआ
  • पोहा को तड़के लगाने के लिए सामग्री :-
  • 2 -टेबलस्पून सरसो का तेल
  • 1 /2 -सरसो या राई का दाने
  • 1 /2 -हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 -टेबलस्पून चीनी वैकल्पिक है

पोहा बनाने की विधि (Poha banane ki Bidhi)

  • पोहा को अच्छे से एक छलनी में डाल कर धो ले और हलके हाथो से एक कटोरी में निकल लें।
  • 5 से 6 मिनट तक पोहा को ऐसे ही छोड़ दें ताकि पोहा फूल जाए और अतिरिक्त पानी  बहार निकल जाए।

पोहा को तड़का लगाने के लिए ऐसे तैयार करें :-

  • एक कड़ाही में सरसो तेल गरम करें।
  • राई डालें और चटकने दें।
  • करी पत्ते, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर 1–2 मिनट भूनें।

पोहा में चाहें तो सब्जी भी ढाल सकतें हैं:-

  1. एक या दो प्याज काट कर कड़ाही में हल्का गुलाबी होने तक ही भुने।
  2. चाहें तो आप आलू डाल सकतें हैं, आलू डालकर हल्का नरम होने तक पकायें।
  3. अब धोया हुआ पोहा डाल कर स्वाद अनुसार हल्दी और नमक डालें।
  4. धीरे धीरे सब को मिलाएं ताकि पोहा टूटें ना।
  5. अब गैस का फलेम बंद कर लें, ऊपर से एक नींबू काट कर डालें और थोड़ी हरा धनिया डालें।
  6. अगर आप मिठास के लिए हल्की चीनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।

poha recipe kanda batata poha

आप चाहें तो पोहा को इस तरीके से भी परोसने (Serving Suggestion)

गरमा गरम पोहे  को हल्की ताजा धनिया और हरी मिर्च के साथ अच्छे से सजाकर परोस सकतें। पोहे के साथ अदरक वाली चाय या हल्की मीठी दही के साथ भी खाया जा सकता है।

Read More- मसूर दाल रेसिपी (रेड लिंटिल दाल)

Read More- दाल मखनी रेसिपी (रेस्तराँ शैली)

बेहतर पोहा बनाने का टिप्स (Tips for Perfect Poha)

  • पोहा को धोते समय उसे ज़्यादा देर तक ना भिगोएँ नहीं तो वह चिपचिपा होकर ख़राब हो सकता हैं।
  • मूंगफली के दाने को क्रिस्पी बनाने के लिए पहले उसे तेल में फ्राई कर लें और फिर पोहे में बाद में मिलाएँ।
  • पोहे में नींबू का रस हमेशा परोसने समय ही डालें नहीं तो पोहा का रंग बदल सकता है। 

निष्कर्ष (Conclusion) :-

पोहा एक हल्का पौष्टिक और जल्दी बनने वाला नास्ता है, जो स्वाद में बेहतर और सेहत के लिए भी अच्छी होती है। पोहे की खासियत है कि यह साधारण सामग्रियों से तैयार होने बाला भारतीय नास्ता है जो व्यस्त समय में सुबह के लिए एकदम बेहतर है। पोहा को सुबह में खाने से पेट और दिल दोनों को तृप्त हो जाता है। इसमें मिले हल्की सुगंधित मसालेदारऔर नींबू की खटास का स्वाद मुँह में पानी ला देता है।


Post a Comment

0 Comments