मुंबई स्टाइल पाव भाजी रेसिपी, यह रेसिपी न केवल स्वाद में बेहतर होती है बल्कि पौष्टिक से भरपूर भी होती है क्योंकि इसमें कई तरह की सब्जियों जैसे- मटर, आलू, गोवी, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च कई प्रकार का इस्तेमाल किया जाता है, इसमें सब्जियों को उबाल कर मैश कर विशेष मसालों के साथ अच्छे से पका कर गरमा-गरम पाव ब्रेड रोल के साथ परोसा जाता है, जो अपने मसालेदार चटपटी और मक्खन से लिपटी हुई ग्रेवी के लिए जाना जाता है और यह मुंबई का मशहूर और लाजवाब स्ट्रीट फूड भी है।
मुंबई स्टाइल पाव भाजी रेसिपी pav bhaji recipe
मुंबई स्टाइल पाव भाजी बनाने के लिए उपरोक्त सामग्री:-
- 3 - आलू मध्यम साइज उबाल कर मैश कर लें।
- 1 - कप फूलगोभी बारीक़ काट कर उबाल लें।
- 1 - कप हरी मटर छिली हुई।
- 1 - कप बारीक़ कटी हुए गाजर।
- 1 - कप बारीक़ कटी हुए शिमला मिर्च।
- 4 - मध्यम साइज का बारीक़ कटी हुए टमाटर।
- 2 - मध्यम साइज का बारीक़ कटी हुए प्याज।
- 1 - टेबलस्पून अबरक लहसुन का पेस्ट।
- 3 - बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
- 2- टेबलस्पून पाव भाजी मसाला।
- 1 - छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर।
- 1/2 - छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर।
- 0 - स्वाद अनुसार नामक।
- 3 या 4 - बड़े चम्मच मक्खन।
- 3 या 4 - बड़े चम्मच सरसो तेल।
- 1 या 2 - सजावट के लिए नींबू।
- 1 या 2 - टेबलस्पून हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ।
- 8 - बड़े पाव के लिए ब्रेड।
- 1/2- छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला।
मुंबई स्टाइल पाव भाजी बनाने की विधि:-
- पहले सारे सब्जियों को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- प्रेशर कुकर में आलू, फूलगोभी, मटर और गाजर को डाल कर 2, 3 सीटी बजने तक उबाल लें।
- आलू, फूलगोभी, मटर और गाजर उबल जाये तो उसे अच्छे से मैश कर लें और एक बॉल में अलग रख दें।
विधि स्टेप-2 (भाजी बनना या तैयार करना)
- एक बड़े तवे या पैन में सरसों का तेल और 2 बड़े चम्मच मक्खन को गरम करें।
- उसमे प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा भूरा होने तक करछी से भुनतें रहें।
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें।
- अब टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकने दें।
- हल्दी और लाल मिर्च का पाउडर और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मैश की हुई सब्जियां को डालकर अच्छे से मिक्स कर भूनें।
- एक कप पानी डालकर 10-12 मिनट धीमी गैस पर पकाते रहें और बीच-बीच में सब्जियों को मैश करते रहें ताकि भाजी स्मूद और गाढ़ी बनाया जाए।
- पाक जाने पर अंत में हरा धनिया और थोड़ा मक्खन का टुकड़ा डालकर हल्के हाथो से मिला दें।
विधि स्टेप-3 (पाव सेकने का तरीका)
- पैन या तवे पर मक्खन गरम करें और उसमें थोड़ा पाव भाजी मसाला डालें कर मिलाएँ।
- पाव को बीच से काट कर पैन या तवे पर हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें।
विधि स्टेप-4 (पाव भाजी परोसने का रीतका)
- गरमा गरम पाव भाजी को मक्खन के टुकड़े हरे धनिए और नींबू के टुकड़े के साथ सजा कर परोसें।
- भाजी को साथ में मक्खन में सेकी हुई पाव और सलाद परोसें।
पाव भाजी बने का बेहतरीन टिप्स:-
- एक लोहे के पैन या तवे पर बनाने से पाव भाजी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
- आप अगर ज्यादा या काम मसालेदार को पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर काम या ज्यादा कर सकते हैं।
- भाजी के ऊपर से मक्खन डालने से भाजी का स्वाद बेहतरीन और लाजवाब हो जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
:-
मुंबई का स्ट्रीट
फूड पाव भाजी एक ऐसा व्यंजन है जो बच्चे बूढ़े सभी उम्र के लोगों को काफी पसंद आता है।
कई लोग तो पाव भाजी को खा कर दिन भर करतें है। और कई तो शाम का नाश्ता हो या पार्टी
में बनने बाला मेन्यू, पाव भाजी तो रहता ही है, और यह हमेशा सभी लोग के दिलों का पसंदीदा
डिस भी है। ताजे मक्खन, मसालेदार भाजी और नरम पाव का मेल आप सब को एक बार जरूर ट्राई
करना चाहिए।
0 Comments