Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मटर मशरूम रेसिपी (स्वादिष्ट और हेल्दी सब्ज़ी)

मटर मशरूम रेसिपी एक बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक और लोकप्रिय व्यंजन है जिसे लोग खासकर ठंड के मौसम में बना कर खुब मजे से कहतें है। मटर मशरूम का हल्का स्वाद और मटर की हल्की मिठास जब मसालों के साथ मिलती है, तो यह सब्ज़ी हर किसी को पसंद आती है। Matar Mushroom Recipe को आप रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ आसानी से परोस सकते हैं। आइये हम आपको इस लेख में मटर मशरूम की रेसिपी के बारे में सीखतें हैं।

matar-mushroom-recipe-mushroom-curry


मटर मशरूम रेसिपी बनाने की सामग्री :-

  • 200 ग्राम ताज़े मशरूम  साफ करके टुकड़ों में काट लें
  • 1 कप हरे मटर ताज़े या फ्रोज़न
  • 2 प्याज़ बारीक कटी हुई
  • 2 टमाटर प्यूरी बना लें
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच धनिया का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी का पाउडर
  •  ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल 
  • नमक स्वादानुसार 
  •  सजाने के लिए हरा धनिया बारीक़ कटी हुई 

मटर मशरूम रेसिपी बनाने की विधि -Step by Step Recipe

Step-1 मटर मशरूम तैयारी करें

  • सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर अलग रख लें।
  • फिर मटर को भी उबालकर अलग रख लें।

Step-2 मटर मशरूम के लिए मसाला को भूनें

  • एक कड़ाही में सरसो तेल गरम करें।
  • उसमें जीरा डाल कर चटकने दें।
  • अब प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर प्याज़ सुनहरी होने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।

Step-3 टमाटर और मसाले डालें

  • बारीक़ कटी प्याज़ को मसाले में टमाटर की प्यूरी डालें।
  • अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को डालकर मसाले में तेल छोड़ने तक भूनें।

Step-4 सब्ज़ी पकाएँ

  • जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तब उसमें मशरूम और मटर डाल दें।
  • अब हल्का सा मिलाकर ढककर 8–10 मिनट तक पकाएँ।
  • बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्ज़ी जले नहीं।
  • लास्ट में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
matar mushroom recipe mushroom curry


मटर मशरूम रेसिपी को परोसने का तरीका :-

मटर मशरूम की सब्ज़ी तैयार होने पर ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएँ।
गरमा-गरम मटर मशरूम को रोटी और पराठा या चावल के साथ परोसें।

मटर मशरूम की रेसिपी खाने के फायदे (Health Benefits)

  1. ताजे मशरूम में प्रोटीन और विटामिन D का अच्छा स्रोत है।
  2. हरे मटर में फाइबर और विटामिन C होता है, जो पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  3. मटर  मशरूम की सब्ज़ी हल्की, पौष्टिक और हेल्दी विकल्प है।

निष्कर्ष (Conclusion):- 

मटर मशरूम एक बेहद स्वादिष्ट, पौष्टिक रेसिपी है जो झटपट बनने वाली सब्ज़ी है, जिसे आप खास मौकों पर भी खा या किसी मेहमान को परोस सकते हैं। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगली बार जब आप कोई हेल्दी और मजेदार डिश बनाना चाहें तो Matar Mushroom Recipe ज़रूर ट्राई कर सकतें हैं। 


FAQ.-
Q.- मटर मशरूम सब्ज़ी किसके साथ परोस सकते हैं?
Ans-मटर मशरूम की सब्ज़ी को
 गरमा-गरम मटर मशरूम को रोटी और पराठा या चावल के साथ    परोसें।
Q.-मटर मशरूम को और स्वादिष्ट कैसे बनाएं?
Ans-मटर मशरूम  के सब्ज़ी में काजू पेस्ट या क्रीम डालकर आप इसे स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट-स्टाइल    स्वाद दे सकते हैं।
Q.-मटर मशरूम हेल्दी क्यों है?
Ans-ताजे मशरूम में प्रोटीन और विटामिन D का अच्छा स्रोत है, हरे मटर में फाइबर और विटामिन C होता है, जो पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।


Post a Comment

0 Comments