Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वेज चाउमीन (स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन रेसिपी)

भारत की सबसे लोकप्रिय इंडो-चाइनीज़ व्यंजन में से एक वेज चाउमीन है। हम इसे खासतौर पर बच्चे, युवा और स्ट्रीट फूड प्रेमी बहुत पसंद करते हैं। सड़क किनारे ठेले या होटलों में बनने वाली वेज चाउमीन की खासियत है की उसका अलग स्वाद और तेज़ आँच पर पकाई हुई सब्ज़ियाँ, जिसमे सोया सॉस और सिरका की खुशबू और हल्की तीखी चटपटी चटनी की फ्लेवर यही कारण है कि हमें स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन घर पर बनी हुई साधारण चाउमीन से कहीं ज़्यादा स्वादिष्ट लगती है। तो आइये हम वेज चाउमीन StreetStyle Chowmein Recipe घर पर ही बनाना सिखातें हैं। 

Street style chowmein recipe


वेज चाउमीन स्ट्रीट स्टाइल आवश्यक सामग्री (Street Style Veg Chowmein Ingredients)

  • 200 ग्राम नूडल्स हक्का नूडल्स या किसी भी अच्छे ब्रांड के ले सकतें हैं। 
  • 2 से 3 बड़े चम्मच तेल स्ट्रीट स्टाइल स्वाद तेल की मात्रा ज्यादा रखें। 
  • 6-7 कली लहसुन (Garlic) बारीक कटी हुई। 
  • 1 इंच का टुकड़ा अदरक (Ginger) बारीक़ काट लें। 
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई। 
  • 1 प्याज़ मध्यम स्लाइस किया हुआ। 
  • 1 कप शिमला मिर्च लंबी कटी हुई। 
  • ½ कप गाजर लंबी कटी हुई। 
  • 1 कप पत्ता गोभी (Cabbage) बारीक कटी हुई। 
  • 6-7 बीन्स पतली लंबी कटी हुई। 
  • 2 बड़े चम्मच स्प्रिंग अनियन (हरा प्याज़) 

वेज चाउमीन स्ट्रीट स्टाइल के लिए सॉस और मसाले:-

  • 2 छोटे चम्मच सोया सॉस।  
  • 1 छोटा चम्मच रेड चिली सॉस।  
  • 1 छोटा चम्मच ग्रीन चिली सॉस। 
  • 1½ बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस।  
  • 1 छोटा चम्मच सिरका (Vinegar) 
  •  ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर। 
  • स्वादानुसार नमक 

वेज चाउमीन स्ट्रीट स्टाइल बनाने की विधि Veg Chowmein step by step -

Step-1 वेज चाउमीन के लिए नूडल्स उबालना :-

  • एक बड़े बर्तन में आधा बर्तन पानी गर्म करें।
  • बर्तन में थोड़ा सा नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें।
  • अब नूडल्स डालकर 80-90% तक उबाल लें। 
  • नूडल्स को छानकर ठंडे पानी से धो लें। 
  • अब ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर अलग रख दें।

Step-2 वेज चाउमीन के लिए सब्ज़ियों की तैयारी:-

  • अब सब्ज़ियों को लंबा और पतला काटें।
  • आप ध्यान रखें कि सब्ज़ियों को तेज़ आँच पर पकाना है, ताकि उनका क्रंच (कड़कपन) बना रहे।

Step-3 चाउमीन तैयार करना :-

  • पहले आप कड़ाही को तेज़ आँच पर गर्म करें।
  • अब तेल डालें और गर्म होने पर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • अब प्याज़, शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स तथा पत्ता गोभी डालें। 
  • इसे 2-3 मिनट तेज़ आँच पर चलाते हुए भूनें।
  • अब उबले हुए चाउमीन/नूडल्स को डालें।
  • फिर सभी सॉस (सोया, रेड चिली, ग्रीन चिली, टोमैटो, सिरका) डालें।
  • काली मिर्च और नमक डालकर तेज़ आँच पर 2-3 मिनट अच्छे से टॉस कर भूनें। 
  • अब ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर हल्का सा मिक्स करें।
  • अब आपकी स्ट्रीट स्टाइल वेज चाउमीन तैयार है।

वेज चाउमीन सर्व करने का तरीका :-

  1. आप गरमा गरम चाउमीन को प्लेट या थाली में निकाल सकतें है। 
  2. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा सिरका और हरी मिर्च की चटनी डालकर स्ट्रीट जैसा बना सकतें हैं।
  3. वेज चाउमीन के साथ मंचूरियन, चिली पनीर या वेज सूप परोस सकते हैं।

टिप्स (Tips for Perfect Street Style Veg Chowmein) :-

आप नूडल्स को ज़्यादा न उबालें थोड़ा कच्चा रहने दें ताकि पकाते समय टूटे नहीं।
सब्ज़ियों को कुरकुरापन ही रहने दे ताकि स्ट्रीट स्टाइल का असली मज़ा आएं है।
आप वोक या कड़ाही में तेज़ आँच ही रहने दे ताकि इसमें फ्लेवर बेहतर आएं है।
वेज चाउमीन में तेल  ज़्यादा इस्तेमाल इसे स्वाद और भी बढ़ जाता है।
आप चाहें तो नॉन-वेज़ वर्ज़न में अंडा या चिकन भी डाल सकते हैं।

Street style chowmein recipe


निष्कर्ष Conclusion :-
भारत की सबसे लोकप्रिय इंडो-चाइनीज़ व्यंजन में से एक वेज चाउमीन है। हम इसे खासतौर पर बच्चे, युवा और स्ट्रीट फूड प्रेमी बहुत पसंद करते हैं। आप इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है, आप जब भी नूडल्स उबालने तो इसे  ध्यान दे की ज्यादा न उबले और सब्ज़ियाँ तेज़ आँच पर ही भूनने। स्ट्रीट स्टाइल चाउमीन का असली मज़ा इसमें डाले गए सॉस, सिरका और तली हुई सब्ज़ियों के स्वाद में है। आपको जब भी बाहर का वेज चाउमीन खाने का मन करे तो आसानी से इस रेसिपी को घर पर आज़माएँ और अपने परिवार को खुश कर दें।

Post a Comment

0 Comments